BANI UPDATE NEWS

खबर वही जो देश को रखे आगे

बनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया पौधारोपण अभियान

Spread the love

बनी, सितंबर 21 :- भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एक प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत टीआरसी, टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर, के आसपास लगभग 40 पौधे, जिनमें देवदार और चिनार के पेड़ लगाए गए।

इस अवसर पर काजल राजपूत, ठाकुरदास, रूप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उन्हें समर्पित है और इसी कड़ी में कुल 75 पौधे लगाए गए हैं।

काजल राजपूत ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने बताया कि यह पौधारोपण अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *